घुमक्कड़ी एक ऐसा कीड़ा है जो काटता तो केवल बार ही है लेकिन उसके डंक का असर कभी नहीं जाता। और तो और यह दिन – प्रति दिन बढ़ता ही जाता है। अरे हाँ ! डंक से याद आया की जिन डंक मारने वाले जीवों से हम कोसो दूर भागते हैं, देश – दुनिया के ही कुछ हिस्सों से उन्हें बड़े चाव से खाया भी जाता है। हम अक्सर जब कहीं भी घूमने जाते हैं तो वहां का लोकल फ़ूड जरूर ट्राई करना चाहते हैं, भले ही वह कितना ही विचित्र क्यों न हो। आप भी देखिये कुछ ऐसी ही खाने की विचित्र चीज़ें।
मुर्गे के पंजे Chicken’s Feet

चिकन तो आप में से बहुत से लोगों ने खाया ही होगा लेकिन कभी सोचा है की उसके पंजे भी खाये जाते हैं और भारत में भी ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ इन्हे बड़े चाव से खाया जाता है।
खश – धीमी आंच पर पकाये गये गाय के पैर और सर Khash – Stewed cows feet and head

भारत और कुछ एशियाई देशों में गाय को पवित्र माना जाता है और हिन्दू धर्म में तो इसे माता का दर्जा दिया गया है लेकिन अमेरिका में इसके पैर और सर को उबाल कर खाया भी जाता है।
टूना मछली की आँखें Tuna Eyeballs

यह जापानियों की एक फेवरेट डिश है और यह वहां के बाज़ारों में आम तौर पर देखा जा सकता है।
सदियों पुराने अंडे Century Old Egg

यह डिश वैसे तो सदियों पुरानी नहीं है लेकिन इसे अंडों से बनाया ही ऐसे जाता है की मानों ये अंडे सदियों पुराने हों। इसमें पहले हफ़्तों अंडे को रख कर सड़ाया जाता है यह तब तक होता रहता है जब तक की उससे भयंकर बदबू न आने लग जाये। अंडे की जर्दी सड़ कर हरे रंग में बदल जाती है और कभी – कभी तो वह काली पड़ जाती है। अंडो की झिल्लियां बेहद पतली होकर भूरे रंग में बदल जाती हैं। बेशक बहुत से लोगों को ऐसा सोच कर ही घिन आये लेकिन चीन में इसे बड़े चाव से खाया जाता है।
ततैया लगा हुआ बिस्किट Wasp Cracker

ज़्यादा सोचने की जरुरत नहीं है। जैसा इसका नाम है वैसा ही यह होता भी है। पहले बिस्किट के घोल में जिंदा ततैया को डाल दिया जाता है और फिर उसका बिस्किट बना दिया जाता है। जापान में यह बड़े चाव से खाया जाता है।
रेशम के कीड़ों का नाश्ता Beondegi – Silkworm snacks

दक्षिण कोरिया में में रेशम के कीड़ों को नाश्ते में खाया जाता है। इन्हे पहले उबाल लिया जाता है और फिर परोसा जाता है। कहीं – कहीं इन्हे भाप पर पकाया भी जाता है।
चिड़ियों के घोसले का सूप Bird’s Nest Soup

यह एक आम सूप नहीं है। इसे चिड़ियों के घोसले और उनमें जमी चिड़ियों की लार से बनाया जाता है। बहुत से दक्षिण – पूर्व एशियाई देशों में इसे आम तौर पर पीया जाता है।
मेंढक की टांगे Frogs Legs

चीन में मुर्गों की पंजों की तरह इन्हें भी भून कर खाया जाता है।
घोंघे Snails

यह पेरिस वासियों का पसंदीदा भोजन है। इसे ज़िंदा घोंघों की खोलो में चटनी भर कर खाया जाता है।
मगरमच्छ का मीट Crocodile meat

मगरमच्छ का मीट शायद आपको अजीब लग सकता है लेकिन अमेरिका में इसे खाया जाता है और यह बहुत महंगा भी होता है।
गिनी पिग Guinea Pig

खरगोश जैसे दिखने वाले इस बेहद खूबसूरत जीव को इक्वेडोर में खाया जाता है।
बलूट – फिलीपीन्स का प्रसिद्द खाना Balut – A Filipino Delicacy

बलूट को बत्तख के अंडे में अविकसित भ्रूण को अंडे के खोल में ही उबाल कर नमक के साथ खाया जाता है। यह फिलीपीन्स वासियों का प्रतिदिन खाये जाने वाला खाना है।
सफ़ेद चीटियों के अण्डों का सूप White ant egg soup

चीन में इस सूप को सफ़ेद चीटियों के अण्डों से बनाया जाता है। इनमें से कुछ अण्डों में चीटियां आ चुकी होती हैं और कुछ में नहीं।
यह थे दुनिया के विभिन्न देशों में खाये जाने वाले कुछ विचित्र खाने। यदि आप भी जानते हैं कुछ ऐसे ही विचित्र खानों के बारे में तो हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बतायें।
Leave a Reply